
चुरचू:- 24 मांडू विधान सभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी 24 मांडू विधानसभा निर्दलीय उम्मीदवार आनंद सोरेन ने चलाया तूफानी दौराआनंद सोरेन ने दारू प्रखण्ड के कंजिया, झरना, दिग्वार, अकाकुम्बा सहित कई गांव में चुनावी जन सम्पर्क अभियान चलाया। वही आम जनताओं को सम्बोधित करते हुवे प्रत्याशी आनंद सोरेन कहा मेरी पहली प्राथमिकता बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, सहित कई मुलभुत योजना से अछूता गांव में विकास का कार्यों को गति देना साथ ही आम जनता का समस्या कैसे निष्पादन हो यह पहली प्राथमिकता होगी। अगर हमारी जीत होती है तो मांडू विधान सभा को चहुमुखी विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगा। इस अभियान में रामचंद्र मुर्मू, सुनील मुर्मू, विजय मुर्मू, राहुल मुर्मू, अकलू मुर्मू, पटेल करमाली, छोटेलाल मुर्मू,पंकज मुर्मू, संतोष मुर्मू,अजीत मुर्मू, दुखुराम मुर्मू, सोनू राम मुरमू, पवन मुर्मू, बाबूलाल हांसदा, आनंद करमाली,अरविन्द मुर्मू, रितेश मुर्मू, अशोक हांसदा सहित कई बुद्धिजीवी व सामाज सेवी उपस्थित थे।



