डिवाइन स्कूल में भगवान बिरसा मुंडा व राज्य स्थापना दिवस मना

बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगपाचो स्थित सीबीएसई से प्लस टू तक मान्यता प्राप्त डिवाइन पब्लिक स्कूल में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया। निदेशक आई पी भारती और प्राचार्य स्वाति रंजन द्वारा धरती आबा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा मनमोहक झारखंड संस्कृति की झांकी प्रस्तुत किया गया।निदेशक आई पी भारती ने कहा कि बिरसा मुंडा के जन आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान अमर है इससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। प्राचार्या कहा कि बिरसा मुंडा ने उलगुलान की राह पर चल कर अपने कई साथियों सहित खुद का भी बलिदान दिया। उनके उलगुलान की ही ताकत थी कि अंग्रेज झुके।शिक्षक भरत मंडल छात्रों को झारखंड के प्राचीन इतिहास से लेकर अलग झारखंड राज्य बनने की यात्रा को बताया। स्वाति गुप्ता और स्वेक्षा राय का झारखंडी संस्कृति को अपने आप में समेटे हुए नृत्य मनमोहक था। इस नृत्य के द्वारा सम्पूर्ण संस्कृति की झलक मिल गई। झारखंड के इतिहास और भौगोलिक स्थिति पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामनन्दन कुमार, कुलदीप पासवान, संजय यादव, पुनम कुमारी, अनिल उपाध्याय, प्रीती प्रभा, सुलेखा मोदी, अविशेष कौशल, देवेश चंद्रा आदि का योगदान सराहनीय रहा।

AJIT KUMAR Barnwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन एवं झारखंड स्थापना दिवस मनाया, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, बेस्ट स्टूडेंट को किया सम्मानित

Fri Nov 15 , 2024
बरकट्ठा:- प्रखंड के कपका स्थित सीबीएसई पैटर्न पर आधारित विद्यालय पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज कपका के प्रांगण में भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्म दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद एवं प्रबंधक निदेशक वीरेंद्र प्रसाद ने भगवान बिरसा मुंडा जी […]

You May Like News

Chief Editor

Johny Watshon

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links

 

 

Advertise

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!