झारखंड के 5मंत्री और कल्पना पीछे, जानिए कौन है वह शख्स

झारखंड विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में हेमंत सरकार के 5 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, हफिजुल हसन अंसारी, बेबी देवी और मिथिलेश ठाकुर पीछे चल रहे हैं। सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी गांडेय सीट से पीछे चल रही है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं। जबकि, विपक्ष के नेता अमर बाउरी पीछे चल रहे हैं। हालांकि, मतों की गिनती अभी शुरू हुई है।

हेमंत सरकार के सभी मंत्री मैदान में हैं। कांग्रेस और झामुमो ने किसी का टिकट नहीं काटा है। चतरा सीट पर रिजर्व कैटेगरी से बाहर होने के कारण मंत्री सत्यानंद भोक्ता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनकी जगह राजद ने भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश को मैदान में उतारा है। वो भी अभी आगे चल रही हैं।

बरहेटः पहले राउंड में CM हेमंत को बढ़त

साहिबगंज जिले की बरहेट सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा के गमालियल हेंब्रम हैं। रुझान में हेमंत सोरेन ने बढ़त बना ली है।

यहां 20 राउंड में वोटों की गिनती होगी। 14 टेबल बनाए गए हैं। दोपहर 3 बजे के बाद फाइनल रिजल्ट आने का अनुमान है। यहां 69.50% वोटिंग हुई है, जो 2019 से एक फीसदी कम है।

अनुसूचित जनजाति यानी ST के लिए रिजर्व सीट। यहां पर आदिवासी वोटर अधिक है। दो बार से CM हेमंत सोरेन विधायक हैं। इस सीट पर 1990 के बाद से JMM चुनाव नहीं हारा है।

वहीं, भाजपा ने गमालियल हेंब्रम पर दांव खेला है। हेंब्रम पिछली बार यानी 2019 में आजसू के टिकट पर चुनाव लड़े थे। जमानत जब्त हो गई थी। वह टीचर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं।

AJIT KUMAR Barnwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देखिये सभी 81 सीटों पर कौन आगे..

Sat Nov 23 , 2024
झारखंड चुनाव: झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। चौथे-पांचवें राउंड की गिनती में इंडिया गठबंधन ने अपनी बरकरार रखी है। अगर आंकड़ों की बात करें तो बरहेट से हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। वहीं धनवार से बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं, पोटका से मीरा […]

You May Like News

Chief Editor

Johny Watshon

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links

 

 

Advertise

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!