साइबर क्राइम: इस App को डाउनलोड किया तो खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

साइबर क्राइम: देश में साइबर फ्रॉड के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अब ठग नए-नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही मामला झारखंड से लगातार सामने आ रही हैं। दरअसल, यहां पर हैकर्स “PM किसान योजना” के नाम पर एक फर्जी ऐप के जरिए लोगों को ठग रहे हैं। ऐसे में यह ऐप जो भी कोई अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करता है तो उसका फोन हैक हो जाता है।

जानिए कैसे करते हैं धोखाधड़ी?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैकर्स इस नकली ऐप के जरिए आपके फोन की सभी जरूरी जानकारी चुरा लेते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद हैकर्स आपके फोन के OTP और अन्य बैंकिंग मैसेज तक पहुंच जाते हैं। इसके अलावा ठग आपके आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियां चुरा लेते हैं। यह सभी जानकारी प्राप्त होने के बाद हैकर्स आपके फोन को UPI पेमेंट के लिए रजिस्टर कर लेते हैं और आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

सरकारी योजनाओं का हो रहा है दुरुपयोग

धोखेबाज लोग सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों का भरोसा जीतते हैं और फिर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं। हैकर्स फर्जी वेबसाइट के जरिए आधार, पैन और अन्य जानकारियां लोगों से मांगते हैं। इसके बाद UPI अकाउंट हैक कर बैंक से पैसे निकाले जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, कई लोग इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

AJIT KUMAR Barnwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर किसी के हितों की रक्षा हो ऐसा संविधान है: अशेष भुजेल

Tue Nov 26 , 2024
हर किसी के हितों की रक्षा हो ऐसा संविधान है: अशेष भुजेल सबको जोड़कर रखे ऐसा भारत का संविधान है रितेश सिंह की रिपोर्ट कोडरमा स्थित राज इंटरनेशनल विद्यालय में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारत के संविधान के बारे में अनेक जानकारियां दी […]

You May Like News

Chief Editor

Johny Watshon

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links

 

 

Advertise

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!