
बरकट्ठा:- प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बन्डासिंगा में विधालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक पंचायत की मुखिया ललीता देवी की अध्यक्षता में की गईं। जबकि संचालन सचिव विजय महतो ने किया। जहाँ पर्यवेक्षक अर्जुन प्रसाद चौधरी मौजूद थे। विधालय के पुनर्गठन में बच्चों के माता पिता के बीच 12 सदस्यों का चयन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पिंटू राणा, उपाध्यक्ष आरती देवी, संयोजिका पूनम देवी को चयन किया गया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी धीरेंद्र पांडेय, नंदु राणा, टुकलाल नायक, मॉडल स्कूल अध्य्क्ष अर्जुन नायक, अर्जुन ठाकुर, राजकुमार यादव, अर्जुन राणा, महेश राणा, छत्रु ठाकुर, अमर पांडेय, सुरेंद्र साव, रंजीत तिवारी, मौलाना बसारत हुसैन, सुरेन्द्र साव, नरेश ठाकुर, सिकंदर राणा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



