
संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर का संवैधानिक पवित्र ग्रंथ भारतीय संविधान को बचाना हम सबों का नैतिक कर्तव्य: भागीरथ पासवान
रितेश सिंह की रिपोर्ट
कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी कोडरमा के तत्वाधान में दिन शनिवार को कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा पंचायत के दलित टोला में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोडरमा सरवन सिंह की अध्यक्षता में संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संविधान रक्षक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागीरथ पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे। जबकि के रूप विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सचिव पवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दशरथ पासवान मौजूद थे।
संविधान रक्षक अभियान को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भागीरथ पासवान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जिस तरह से लगातार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है जो देश के लिए बहुत ही खतरा बना हुआ है। पूर्व में भाजपा द्वारा सदन में आरक्षण कटौती के लिए प्रस्ताव लाये गए। लेकिन इसका पुरजोर विरोध पूरे देश में देखने को मिला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा राष्ट्रहित में लगातार मुखर होकर इस मामले को उठाया जा रहा है। जिसे केंद्र की सरकार पूरी तरह घबरा चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान रचयिता बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर का संवैधानिक पवित्र ग्रंथ भारतीय संविधान को बचाना हम सबों का नैतिक कर्तव्य है। संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए वरीय कांग्रेस नेता राम लखन पासवान, जिला सचिव पवन सिंह, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दशरथ पासवान ने किया। वही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सरवन सिंह ने कहा कि इस तरह से पूरे देश में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है जो एक गंभीर विषय है इसमें सभी जाति धर्म के लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। वही कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस नेता शंभू सिंह ने किया।
मौके पर पारो देवी, लक्ष्मी देवी भरनी देवी ,कलावती देवी, शेवली देवी, सीता देवी समरी देवी तरनी देवी, सयरी देवी, बुधन दास, गिरिजा देवी, गीता देवी, गोपी दास, केवली देवी, गुलबी देवी के अलावे दर्जनों कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।