पारा टीचर जिला अध्यक्ष का हत्याकांड का हुआ खुलासा, जाने कौन है शामिल

पारा टीचर न्यूज़:पारा टीचर संघ के जिलाध्यक्ष को गोली मारे जाने की घटना ने पुलिस प्रशासन पर तो सवाल खड़ा किया ही है। शिक्षकों को भी दहशत में भी डाल दिया है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। इधर पुलिस के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोनू सरदार सरायकेला-खरसावां जिले के पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष थे।

सोनू सरदार पर अपराधियों ने गोली चलायी और फिर मौके से फरार हो गये। चार अपराधियों की जानकारी आयी है, जो दो स्कूटी पर सवार थे। अपराधियों ने सोनू को सिर और शरीर के अन्य भागों में गोली मारी है। घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

इधर, घटना को लेकर भूमिज समाज और पंचायत के लोगों में काफी आक्रोश है। शनिवार को भूमिज समाज के लोग और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता गम्हरिया थाना पहुंचे। उन्होंने सड़क जाम कर चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो आंदोलन करेंगे। इसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके पहले भी अपराधियों ने झामुमो नेता धनंजय सरदार की उसके घर के पास ही हत्या कर दी थी।

आज शिक्षक नेता का अंतिम संस्कार होगा। जानकारी के अनुसार, सोनू सरदार गंजिया में आयोजित एक समारोह में गये थे। रात करीब 11 बजे कार से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने ही स्कूल के पास सुनसान जगह पर पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर कई राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौत हो गयी।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के घरों से निकले लोगों ने मौके से दो स्कूटी पर सवार होकर चार लोगों को भागते देखा, हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पायी है। रात एक बजे तक जब सोनू घर नहीं पहुंचे, तो उनकी पत्नी पार्वती सरदार ने गंजिया में उनके साथियों को फोन किया। इस दौरान पता चला कि वह रात 11 बजे ही कार्यक्रम से निकल गये थे।

समारोह स्थल से महज एक किमी की दूरी पर घर होने के बावजूद तीन घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू की गयी, तो स्कूल के पास ही कार में लहूलुहान उनका शव मिला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सोनू की पत्नी पार्वती सरदार यशपुर पंचायत की मुखिया है। इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोनू सरदार के घर पहुंचे और घटना पर दुख प्रकट करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

AJIT KUMAR Barnwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोडरमा: जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Sun Dec 15 , 2024
कोडरमा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में आज रविवार को मंडल कारा कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार […]

You May Like News

Chief Editor

Johny Watshon

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links

 

 

Advertise

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!