
झारखंड मौसम अपडेट: झारखंड में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह सूरज निकलने के बाद ही बाहर निकलते हैं, जबकि शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी राज्य में शीतलहर का असर रहेगा। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की संभावना है।
पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा में सबसे ठंडा मौसम
पश्चिमी सिंहभूम के जग्ननाथपुर और लोहरदगा में आज न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही, लोहरदगा में सबसे अधिक ठंड पड़ेगी, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में गढ़वा जिले में सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में सबसे अधिक तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तापमान में होगा बदलाव, बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 17 दिसंबर के बाद तापमान में बदलाव देखा जा सकता है, और 21-22 दिसंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।
राज्य में इस समय तापमान में गिरावट का असर कई जगहों पर महसूस हो रहा है, और ठंडी की चपेट में लोग अपना दिनचर्या संभालने के लिए जूझ रहे हैं।



