
बिजली विभाग ने 21 लोगों पर मामला दर्ज कर क्षति पूर्ति राशि 501088 लगाई
बरकट्ठा। बिजली चोरी के बढ़ते मामलों को रोकने विद्युत विभाग के द्वारा संघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए बरकट्ठा थाना क्षेत्र के 18 लोगों और गोरहर थाना क्षेत्र के 3 लोगों के खिलाफ बरकट्ठा थाना और गोरहर थाना में विद्युत विभाग के पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। यह कार्रवाई विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता कृष्णदेव प्रजापति के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में रामेश्वर यादव पिता देवा यादव सचिन होटल गुंजरा निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 19418, सुनीता देवी पति राजेश दास सकरेज निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 12136, लेखो महतों पिता प्रयाग प्रसाद झुरझुरी निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 19418, धरमचंडी महतों पिता द्वारिका महतों झुरझुरी निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 24272, प्रकाश यादव पिता नागेश्वर यादव बरकट्ठा बाज़ार डाकडीह पर क्षतिपूर्ति राशि 24272, लखन प्रसाद पिता किरो साव बरकट्ठा बाज़ार डाकडीह पर क्षतिपूर्ति राशि 24272, संजय कुमार पिता प्रयाग साव बरकट्ठा बाज़ार डाकडीह पर क्षतिपूर्ति राशि 24272, काली नायक पिता बेंदू नायक बरकट्ठा बाज़ार डाकडीह पर क्षतिपूर्ति राशि 19418, लक्ष्मण कुमार पिता तालो साव बरकट्ठा बाज़ार डाकडीह पर क्षतिपूर्ति राशि 12136, महेंद्र यादव पिता रामचंद्र यादव बरकट्ठा निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 167054, संजय यादव पिता बासुदेव यादव अपना ढाबा बरकट्ठा निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 19418, जीवलाल महतो पिता स्व० उतिन महतों झुरझुरी निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 19418, पप्पू कुमार गुप्ता सकरेज निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 12136, सत्यम कुमार भारती पिता जगलाल प्रसाद सकरेज निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 12136, लिलधारी महतों पिता द्वारिका महतों झुरझुरी निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 12136, किशुन महतो पिता लिलधारी महतों झुरझुरी निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 12136, प्रेम कुमार पिता अशोक साव सकरेज निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 19418, बिरेन्द्र राणा पिता जुगल किशोर राणा ग्राम पर्वता निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 10000, जबकि गोरहर थाना क्षेत्र में बाजो साव पिता चमन साव बंडासिंगा निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 6068, बबलू कुमार साव पिता बाजू साव बंडासिंगा निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 19418, सुरेन्द्र तिवारी पिता स्व० गनी तिवारी बंडासिंगा निवासी पर क्षतिपूर्ति राशि 12136 लगाते हुवे प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं।
सहायक विद्युत अभियंता कृष्णदेव प्रजापति ने बताया कि विभाग की और से बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को आर्थिक नुकसान होता हैं, बल्कि यह कानूनी अपराध भी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की नियमित बिजली कनेक्शन लेकर बिजली का सदुपयोग करें।



