नकली शराब की मिनी फैक्ट्री पर पुलिस ने की कार्रवाई

राँची: बोकारो डीसी विजया जाधव के रेस होते ही जले में अवैध और नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़ होने लगा है। रोज अलग-अलग इलाके में छापेमारी की जा रही है। DC विजया जाधव के निर्देश पर आज यानी सोमवार को बोकारो उत्पाद विभाग को सहयक आयुक्त और उत्पाद इंस्पेक्टर की देखरेख में टीम ने रेड मारी।

टीम ने जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकीडीह इलाके में सुरेंद्र अग्रवाल के मकान में धावा बोला। उस ठिकाने से टीम ने 02 जार में भरे करीब 40 लीटर स्पिरिट बरामद किया। वहीं, मकान के पीछे बने कमरे में झांका तो टीम दंग रह गयी। कमरे में एक तहखाना बना हुआ था। जहां शराब बनाने की सामग्री रखी हुई थी।

तहखाने से विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, खाली बोतल, विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, झारखंड सरकार का नकली लोगो एवं 20 पेटी में 180 लीटर नकली विदेशी शराब जब्त किया गया। वहीं, घर का मालिक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।

इस नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाभोड़ करने में उत्पाद इंस्पेक्टर विजय कुमार पाल, सदर सह तेनुघाट एएसआई सन्नी विवेक तिर्की और बेरमो सह चंदपुरा एएसआई महेश दास का सराहनीय भूमिका रही।

AJIT KUMAR Barnwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारी छूट पर मिल रहा है 512GB स्टोरेज वाला iPhone 14

Mon Jan 6 , 2025
Apple का iPhone 14 सीरीज 2022 में लॉन्च हुआ था। दो साल बाद अब इस सीरीज के फोन की कीमतों में भारी गिरावट आई है। अगर आप 2025 में iPhone खरीदने का सोच रहे हैं, तो 512GB स्टोरेज वाला iPhone 14 इस समय एक बेहतरीन डील है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर […]

You May Like News

Chief Editor

Johny Watshon

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links

 

 

Advertise

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!