
बरकट्ठा। भारत जगत मांझी परगना महल के सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में होने वाले सोहराय कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत अन्य मंत्रियों को आमंत्रित किया हैं।
भारत जगत मांझी परगना महल के सदस्यों ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री फागू बेसरा से मिलकर सोहराय कार्यक्रम में आने का आग्रह किया हैं।
आमंत्रित करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा, सचिव मनोज मुर्मू, युवा समाजसेवी सुनील कुमार मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, महादेव हांसदा, बाबूलाल मरांडी समेत कई लोग शामिल थे। विदित हो कि सोहराय सम्मेलन प्रखंड मुख्यालय मैदान में 19 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा।



