छोटानागपुर का विख्यात धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में 17 दिवसीय मेला का हुआ शुभारंभ

बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छोटानागपुर का विख्यात धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में 15 दिवसीय मेला का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मेले को उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने नारियल फोड़कर व पूजा अर्चना कर किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सूर्यकुंड का जल्द ही विकास किया जायेगा। यहां के विकास के लिए एक सशक्त कमेटी का बनना आवश्यक है। यहां के लोगों को इस धाम के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। ताकि साफ सफाई एवं अन्य वस्तुओं की देखभाल हो सके।

विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि मकर संक्रांति काफी शुभ दिन है मुझे इस मेला का उद्घाटन करने का अवसर मिला। सूर्यकुंड मेला का स्वरूप आज काफी बदला है। आगे चलकर यह और विकसित होगा। यह मुझे पूर्ण विश्वास है। विश्व के मानचित्र पर सूर्यकुंड का स्थान है। इसकी शोभा कैसे बरकरार रहे यह हमलोगों को देखना है।

इस मौके पर जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंघा, प्रमुख रेनू देवी, डिवाइन पब्लिक स्कूल निदेशक आई. पी. भारती, उप प्रमुख सूरजी देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, मुखिया ललिता देवी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साहू, समाजसेवी धीरेंद्र पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष टूकलाल नायक, समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि तथा मेला कमिटी के सदस्य शामिल थे।

छात्राओं ने अतिथियों को गीत गाकर किया स्वागत

बरकट्ठा। प्रखंड के प्रसिद्ध डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने अतिथियों को स्वागत गीत के द्वारा स्वागत किया गया।

सूर्यकुंड मेला में पर्यटकों का आना हुआ शुरू

मेले का मंगलवार को उद्धाटन होने के साथ ही पर्यटकों का आना जाना शुरू हो गया है। मकर संक्रांति के मौके पर 14 से 30 जनवरी तक सूर्यकुंड मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। मेले में हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ जिले के अलावे दूसरे प्रदेशों से भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग सपरिवार सूर्यकुंड पहुंचते हैं.–

मेले का मुख्य आकर्षण

इस वर्ष सूर्यकुंड मेले में न्यू इंडिया थियेटर, मारुती मौत का कुंआ, ब्रेक डांस, झूला, टोरा-टोरा, ड्रेगन झूला, रसियन टावर झूला, बुगी-बुगी चित्रहार, विज्ञान कला, मीना बाजार आकर्षण का केंद्र होगा. वहीं घरेलू उपयोग में आने वाले लोहे, पत्‍थर, लकड़ी से बने सभी प्रकार के घरेलु सामानों की दुकानें लगायी गई है। मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के देवी-देवताओं की प्रतिमा, पूजा में उपयोग आने वाले प्रसाद व अन्य सामग्रियों की दुकानें लगायी गयी है।

मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए इस वर्ष खासा इंतजाम किया गया है। मेला कमेटी और स्थानीय प्रशासन की ओर से सैलानियों के ठहरने समेत पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गयी है। जबकि स्नान के लिए महिला पुरुष के लिए नये कुंड का निर्माण किया गया है। मेला आने वाले पर्यटकों खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल भी तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला में चिकित्सा शिविर लगाया गया है।

मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों लोगों ने सूरजकुंड में किया स्नान

धार्मिक स्थल सूर्यकुंड में हजारों लोगों ने किया मकर स्नान व पूजा मकर संक्रांति लोहड़ी पर्व पर मंगलवार को धार्मिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड में हजारों लोगों ने पहुंचकर मकर स्नान कर पूजा अर्चना की। सूर्यकुंड में बरकट्ठा के अलावा आस-पास के क्षेत्र से करीब दस हजार महिला, पुरुष एवं बच्चों ने मकर स्नान किया।

श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सूर्यकुंड स्थित गर्म जल कुंड में स्नान करने से पुराने से पुराने चर्मरोग की बीमारी दूर हो जाती है। जानकारी हो कि सूर्यकुंड के मुख्य जलकुंड का तापमान 88.5 डिग्री सेल्सियस है जो एशिया महादेश की सबसे अधिक गर्मजल कुंडों में इसकी पहचान है।

AJIT KUMAR Barnwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड: 10 साल पहले किया था धर्म परिवर्तन, मौत के बाद गांव वालों ने नहीं दफनाने दिया शव

Wed Jan 15 , 2025
झारखंड: राज्य के लोहरदगा में एक व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। बीते दिनों उसकी मौत हुई तो शव को गांव लाया गया। यहां गांव के लोगों ने शव को दफनाने से रोक दिया। 36 घंटे के बाद दूसरी जगह शव को दफनाया गया। झारखंड के लोहरदगा में कैरो […]

You May Like News

Chief Editor

Johny Watshon

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links

 

 

Advertise

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!