श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन

Lucknow News: अयोध्‍या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। निधन की अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। रविवार को फिर से सत्येंद्र दास की हालत देर शाम बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ ले जाने को कहा गया। इसके बाद ही उन्हें लखनऊ लाया गया था। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वॉर्ड एचडीयू में भर्ती थे। आचार्य सत्येंद्र दास का पार्थि‍व शरीर अयोध्‍या के ल‍िए रवाना कर द‍िया गया है, जहां उनका अंत‍िम संस्‍कार होगा। आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को संजय गांधी पीजीआई अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के साथ ही उन्हें डायब‍िटीज और हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्या थी। वह पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती थे। वही पुजारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

15 अक्‍टूबर को भी अस्‍पताल में कराया गया था भर्ती

इससे पहले 15 अक्टूबर को भी मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की हालत बिगड़ने पर पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। उन्हें अयोध्या से लाया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी के डॉ. प्रकाश चंद्र पांडेय की देखरेख में चल था। उनकी न्यूरोलॉजी संबंधी गई जांचें कराई गई थी। उनकी हालत नाजुक थी। कई दिनों तक इलाज के बाद वापस अयोध्या ले जाया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे सुधार हो रहा था।

AJIT KUMAR Barnwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चौपारण में 'अल्ट्रासाउंड' के नाम पर चल रहा खूनी खेल, गर्भ में ही मासूमों की जा रही है हत्या

Wed Feb 12 , 2025
झारखंड: हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों की आड़ में चल रहे भ्रूण हत्या के काले खेल ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। सरकारी नियमों और कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए गर्भ में ही मासूमों की हत्या की जा रही है। चौपारण में दर्जनों अवैध […]

You May Like News

Chief Editor

Johny Watshon

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links

 

 

Advertise

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!