आज से बदल गए नियम, FASTag से टोल पार करने पर दोगुना चार्ज लगेगा

Fastage का नियम की बदलाव की गई। जानने के लिए पूरी खबर पढ़े

FASTag से टोल पार करने वाले वाहन चालकों के लिए सोमवार यानी आज से नियमों में बड़ा बदलाव हो रहा है। अगर किसी का फास्टैग किन्ही कारणों से ब्लैकलिस्ट, बंद या इनएक्टिव पड़ा है तो टोल बूथ पार करने से 60 मिनट पहले उसे रिचार्ज करवाना पड़ेगा।यह काम टोल पार करने के 10 मिनट बाद भी किया जा सकता है। अगर चालक इसमें असफल रहता है तो उसे दोगुना टोल भुगतान करना होगा।

नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ने हाल में नए नियम जारी किए थे, जो 17 फरवरी से लागू हो रहे हैं। इनका उद्देश्य टोल टैक्स वसूली को और आसान बनाना और टोल बूथ पर यातायात की आवाजाही को बेहतर बनाना है।नियमों के अनुसार, फास्टैग खाते में राशि कम होने, केवाईसी पूरी न होने या परिवहन विभाग के साथ किसी विवाद के चलते निष्क्रिय (ब्लैकलिस्ट) हो सकता है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि जुर्माने से बचने के लिए टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले अपने फास्टैग खाते में पर्याप्त राशि रखें।

रिचार्ज के लिए 70 मिनट की समय-सीमा मिलेगी

1. अगर FASTag स्कैन होने से एक घंटे पहले तक या स्कैन होने के 10 मिनट बाद तक निष्क्रिय रहता है तो भुगतान अमान्य हो जाएगा।

क्या होगा : इस स्थिति में अगर खाते में रकम कम है या बिलकुल नहीं है तो टोल बूथ से गाड़ी तो पार हो जाएगी, लेकिन फास्टैग की सुरक्षा राशि से दोगुना शुल्क काट लिया जाएगा। अगली बार जब फास्टैग रिचार्ज होगा तो यह राशि समायोजित कर ली जाएगी।

2. अपने ब्लैकलिस्ट या बंद फास्टैग को रिचार्ज कराने के लिए चालक के पास 70 मिनट की समयसीमा होगी।

इसका क्या मतलब है: अगर कोई चालक टोल बूथ पार करना चाहता है तो उसे 60 मिनट पहले बंद पड़े फास्टैग को फिर से रिचार्ज करना होगा। वह बूथ पार करने के 10 मिनट बाद भी यह काम कर सकता है लेकिन उसी दौरान केवाईसी प्रक्रिया भी फिर से पूरी करनी होगी।

3. नियमों की अनदेखी करने पर चालक को दोगुना कैश पेमेंट करना होगा।

क्या होगा : दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य है। अगर FASTag निष्क्रिय या बंद है तो चालक नकद भुगतान करके टोल बूथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपसे सामान्य टोल शुल्क से दोगुना शुल्क वसूला जाएगा।

इन मामलों में ब्लैकलिस्ट होगा FASTag

– खाते में कम राशि होने पर

– केवाईसी की समयसीमा समाप्त होने पर

– गाड़ी से संबंधित कानूनी विवाद होने पर

– जब तक विवाद का समाधान नहीं होता, टोल बूथ ब्लैकलिस्ट टैग का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता

ऐसे जांचें अपने FASTag की स्थिति

– राष्ट्रीय भुगतान निगम की वेबसाइट (https://www.npci.org.in/) पर जाएं। होमपेज पर एनईटीसी फास्टैग विकल्प पर क्लिक करें।

– नए पेज पर नीचे की ओर NETC FASTag Status विकल्प पर क्लिक करें। अगले पेज पर वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

– फिर कैप्चा दर्ज कर चेक स्टेटस बटन दबाएं। इससे पता चलेगा कि वाहन फास्टैग की ब्लैकलिस्ट में है या नहीं।

– इसी वेबसाइट पर इसे रिचार्ज करने का विकल्प भी दिया गया है।

– न्यूनतम राशि का भुगतान करके इसे सत्यापित करें। केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करें।

– थोड़ी देर में आपका फास्टैग फिर से एक्टिव हो जाएगा।

AJIT KUMAR Barnwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो वाहनों की भिड़त में आठ लोग घायल

Wed Feb 19 , 2025
बरकट्ठा: थाना क्षेत्र अंतर्गत बेडोकला के मानपुर पुल के समीप स्वीफ्ट कार और टेम्पो के टक्कर में आठ लोग घायल हो गये। घटना बीते शाम सात बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेम्पो में पहाडपूर बिहार से मजदूर ईट भट्ठा में काम करने जा रहे थे। इसी […]

You May Like News

Chief Editor

Johny Watshon

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links

 

 

Advertise

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!