
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गोरहर जतवा बाबा जंगल में ग्रामीणों ने वनों की सुरक्षा के लिए पेड़ों का रक्षा बंधन किया। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि मुखिया प्रेमिका देवी, पंचायत समिति सदस्य लखन कुमार महतो, वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष कुंजलाल महतो ने पेड़ों का रक्षाबंधन कर किया।

कार्यक्रम के दौरान मुखिया प्रेमिका कुमारी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा वृक्षों का रक्षाबंधन करते हैं और यह कसम खाते हैं कि उस पेड़ की रक्षा करेंगे। अगर कोई काटने आएगा तो उसका विरोध किया जाएगा। कुंजलाल महतो ने कहा कि गोरहर गांव में प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन किया जाता है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील किया।
साथ ही जंगल को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राम सहाय मांझी, बासुदेव महतो, तुलिया मसोमात, कोलेशवरी देवी, डालियां देवी, सुलेखा खातुन, घमनी देवी, बसंती देवी, राधा देवी, बिऺदवा देवी, आशा देवी, अशोक कुमार महतो, राकेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।



