
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झींगीबराई के एक गरीब गर्भवती महिला घमिया देवी इलाज के लिए परेशान थी। जिसकी जानकारी जिप सदस्य कुमकुम देवी को दी। उन्होंने कहा कि घर पर कोई नहीं है सदर अस्पताल आ रही हूं मदद की जरूरत हैं।
जिसके बाद कुमकुम देवी ने खुद पहुंचकर गर्भवती महिला को भर्ती करवाई। हालत गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। गर्भवती महिला को रिम्स लेकर गई। उसके साथ रहने के बाद रात्रि दो बजे एक बच्चे को जन्म दी।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टर छूटी देने के बाद अपने साथ लाऊंगी। इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने आभार प्रकट किया।