सड़क जाम करने के मामले में छह नामजद, सैकड़ों अज्ञात पर मामला दर्ज

बरकट्ठा: मैट्रिक के छात्र की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम करने के आरोप में बरकट्ठा पुलिस ने छह नामजद समेत डेढ़ से दो सौ अज्ञात पर केस किया है।

बरकट्ठा पुलिस ने दर्ज मामले में मृतक के परिजनों समेत ग्रामीणों पर सड़क बाधित करने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि तीन मार्च को ढोढ़ीया के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार मैट्रिक के छात्र को एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे घटनास्थल पर ही छात्र की मौत हो गई थी। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि घटना की सूचना पर बरकट्ठा थाना के एसआई चंदा उरांव पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे।

पुलिस को देखते ही मृतक के परिजन समेत ग्रामीण गाली गलौज करने लगे व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया। मामले को लेकर एसआई चंदा उरांव ने अजय मंडल पिता आदि महतो ग्राम ढोढ़ीया, कृष्णा प्रसाद पिता गांगो महतो, गांगो महतो पिता गणपत महतो, नारायण चौधरी पिता नागेश्वर चौधरी तीनों ग्राम गैयपहाड़ी, सूरज प्रसाद पिता छत्तरू महतो ग्राम ढोढ़ीया, सतीश चौधरी पिता रीतलाल चौधरी ग्राम गंगपांचो समेत डेढ़ से दो सौ अज्ञात महिला, पुरुष के विरुद्ध आरोपी बनाया है।

AJIT KUMAR Barnwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जहर खाने से एक महिला की मौत

Sat Mar 8 , 2025
बरकट्ठा। गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ में एक महिला ने जहर खा कर खुद खुशी कर ली। जमुआ निवासी महिला अफसाना खातून उम्र 25 वर्ष पति अनवर अंसारी के जहर खाने के बाद मीणा अस्पताल डुमरी में ईलाज के क्रम में शुक्रवार को मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने […]

You May Like News

Chief Editor

Johny Watshon

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links

 

 

Advertise

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!