
Jharkhand News: मंईया सम्मान योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट, जानिये आज से योजना की राशि कैसे पहुंचेगी आपके खाते में …महिला दिवस पर महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत एक खुशखबरी आई हैं। शनिवार से 38 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की राशि एक साथ ट्रांसफर की जाएगी।
जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि एक साथ जारी की जाएगी, जिससे प्रत्येक महिला को 5000 रूपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बताया कि मंईयां सम्मान योजना की राशि होली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगी।
खास बात ये है कि महिला लाभुकों को जनवरी और फरवरी माह की राशि एक साथ दी जाएगी जिससे लाभुकों के बैंक खाते में कुल 5000 रुपये आएंगे। महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बीते शुक्रवार को 2 माह की राशि के भुगतान के लिए बिल ट्रेजरी को भेज दिया।