
बरकट्ठा। विधायक अमित कुमार यादव ने रविवार को कुंडिलवा नदी पर पुल निर्माण कार्य को लेकर शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। शिलान्यास के मौके पर प्रमुख रेनू देवी, बरकट्ठा दक्षिणी मुखिया अब्बास अंसारी, मंडल अध्यक्ष परमेश्वर साहू, भोला प्रसाद, इंद्रजीत प्रसाद शामिल थे। इस मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा में सभी जगहों पर पुल, सड़क समेत अन्य विकास योजनाओं की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा हर संभव विकास करना। शिलान्यास होने से ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे थे।
स्थानीय लोगों ने बताया बहुत दिनों से यहां पर पुल की मांग थी, जिसे आज सपना साकार हुआ। पुल बन जाने से बरसात के समय में लोग डुमरडीहा, धौवारी, लश्करी, नयाडीह, खैरा समेत अन्य कई गांव आसानी से जा सकते हैं। पुल तीन करोड़ 53लाख की लागत से बी के इंटर प्राइजेज कार्य करेगी।

इस अवसर पर डीलर संघ अध्यक्ष जागेश्वर यादव, एचपी गैस संचालक भोला यादव, राजकुमार यादव, रीतलाल प्रसाद, संजय गुप्ता, महेंद्र कसेरा, वार्ड सदस्य अनवर अंसारी, पीताम्बर नायक, महादेव यादव, सतीश मोदी, रामखेलावन प्रसाद, बिरेंद्र मेहता, महेंद्र कसेरा, सुशीला देवी, त्रिवेणी यादव, शंकर यादव, जीवलाल साव, रामा यादव, उमेश यादव समेत सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।