
बरकट्ठा। जीटी रोड़ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रामनवमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रामजन्मोत्सव को लेकर सुबह 11 बजे रामभक्तो का हुजूम जीटी रोड पर उमड़ पड़ा। महावीरी पताकाओं से लैस पारंपरिक तरीके से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में विधायक अमित यादव ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ बाइक रैली में शामिल हुए। इनके साथ जिप सदस्य कुमकुम देवी, सी.के. पांडे, पूर्व मुखिया बसंत साव, दर्शन सोनी बाइक रैली में बरकट्ठा दुर्गा मंदिर से गोरहर थाना होते हुए हाई स्कूल बरकट्ठा से वापिस मां दुर्गा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। मौके पर विधायक ने कहा यह शोभा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति एकता और आस्था का जीवंत उत्सव हैं।

इस दौरान श्री राम का जमकर जयकारा लगाया गया। वही मंदिर में मां दुर्गा के हनुमान जी की पूजा अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा को सफल बनाने में पूजा/शोभा समिति के अध्यक्ष सुरज मोदी, रामखेलावन यादव, दिलीप दास, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, उमेश यादव, मिथलेश भारती, उपेन्द्र यादव, त्रिवेणी यादव, दीपक राणा, मधुलाल यादव, सुनील कुमार, राज गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, राहुल गुप्ता, रूपेश गुप्ता, धीरज गुप्ता, सावन गुप्ता, महेश मंडल, बालकी यादव, रूपलाल यादव, अनिल मोदी, श्रीकांत पांडे, सुरेश राम, बसंत कुमार शामिल थे,