आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम, कई घर जले

बरकट्ठा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झुरझुरी में नौ दिवसीय श्री श्री शतचंडी महायज्ञ सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई।। इस दौरान तार बेचवा, अंबा टोला स्थित विशेष समुदाय के लोगों द्वारा जुलुश में शामिल लोगों पर पत्थर बाजी की। इस घटना में नगर भ्रमण में शामिल लोगों में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कई घरों को जला दिया। साथ ही दोनों ओर जीटी रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरकट्ठा और गोरहर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। वही सड़क को जाम रखा है।