
कोडरमा। जिले के ढाब थाना अंतर्गत ढ़िबरा की चाल धसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान ढाब निवासी दीपक सिंह की 35 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी के रूप में की गई है।
वहीं जबकि घटना में ढाब की एक 7 वर्षीय बच्चा गंभीर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बच्चा ढाब मे नानी घर रहता था। रोज की तरह दिन रविवार को भी गांव के लोग ढ़िबरा चुनने जंगल गए थे, अचानक दोपहर मे ढ़िबरा का चाल गिर गया जहाँ एक महिला और एक बच्चा मिट्टी से दब गए जिसमें महिला की मौत हो गई। जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज किये जाने की सूचना है। ढाब थाना प्रभारी बमबम कुमार ने इस घटना के सबंध मे बताया कि महिला रिंकी देवी की पहचान हुई है जबकि बालक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना को लेकर जांच कर रहे हैं।