पूर्व विधायक के आवास पर कार्यक्रम सह मिलन समारोह में उमड़ी भीड़

झामुमो नेता जानकी यादव ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का उदघाटन

बरकट्ठा:- झारखंड मुक्ति मोर्चा बरकट्ठा के द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के बरकट्ठा स्थित आवास पर दही-चूड़ा कार्यक्रम सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

वहीं पूर्व विधायक सह झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव ने विधिवत फीता काट कर विधिवत शुभारंभ किया। मिलन समारोह में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के बरकट्ठा, चंदवारा, जयनगर, चलकुशा, चंदवारा, इचाक, टाटीझरिया, दारू प्रखंड़ सहित हजारीबाग और कोडरमा जिला के हज़ारों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता समेत आम जन शामिल हुए।

पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं को दही-चूड़ा, गुड-तिलकुट और सब्जी अपने हाथों से परोसकर खिलाया। झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि मैंने जब से राजनीतिक जीवन में कदम रखा है,

विधानसभा क्षेत्र बरकट्ठा में दही-चूड़ा का कार्यक्रम आयोजित करता रहा हूँ। मैं वर्ष 1987 से अपने यहाँ मकर संक्रांति के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र वासियों को निमंत्रण देता आ रहा हूँ और भारी संख्या में कार्यकर्ता, नेता व आमजन पहुँचते भी हैं।

इस अवसर पर नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि सूर्यकुंड में विकास का नीव मैं अपने विधायकी कार्यकाल में ही रखा था। आज रुका हुआ है, बहुत ही अफ़सोस की बात है लेकिन राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार का नेतृत्व हमारे लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी कर रहे हैं।

मैं प्रयास करूंगा सूर्यकुंड सहित विधानसभा क्षेत्र का विकास तेज गति से हो। चूड़ा-दही कार्यक्रम सह मिलन समारोह में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी, पूर्व केंद्रीय सदस्य बासुदेव प्रसाद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सरफराज अहमद, पूर्व जिला संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, गोपाल प्रसाद, कलीम खान, मुखिया संघ अध्यक्ष इन्द्रदेव प्रसाद, चलकुशा मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, महावीर यादव, इब्राहिम अंसारी, राजकुमार नायक, मुखिया शंकर रविदास, कलावती देवी, मुखिया कुमार अंशू, यूसुफ अंसारी, चन्द्रिका प्रसाद, राजकुमार चौधरी, सहदेव प्रसाद, राजकुमार मेहता, मुखिया रामेश्वर यादव, अरुण यादव, प्रकाश यादव, दयानन्द मेहता, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, बासुदेव यादव, महेश साव, राजेश रजक उर्फ लालू, पवन यादव, श्याम प्रसाद नायक, सुरेश यादव, कुमार रवि, बलालखेन्द्र पासवान, अब्बास अंसारी, सुखदेव यादव, पंसस धानेश्वर राणा, शंकर साव, बाबूलाल यादव सहित हज़ारों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

AJIT KUMAR Barnwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छोटानागपुर का विख्यात धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में 17 दिवसीय मेला का हुआ शुभारंभ

Tue Jan 14 , 2025
बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छोटानागपुर का विख्यात धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड में 15 दिवसीय मेला का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मेले को उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने नारियल फोड़कर व पूजा अर्चना कर किया। इस मौके […]

You May Like News

Chief Editor

Johny Watshon

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur

Quick Links

 

 

Advertise

Call Us Now
WhatsApp
error: Content is protected !!