
बरकट्ठा। अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी श्रवण कुमार झा की अध्यक्षता में सेवानिवृत राजस्व उप निरीक्षक विश्वंभर यादव को सम्मान में विदाई दी गई। राजस्व उप निरीक्षक में कार्यरत विश्वंभर यादव को विदाई दी गई।
इस दौरान अंचल अधिकारी श्रवण कुमार झा ने कहा विश्वंभर यादव की कार्य हमेशा याद रहेंगे। हम सभी कर्मी इनके अच्छे स्वास्थ्य व दीघार्यु की कामना करते है। इस मौके पर सीआई सुरेंद्र पासवान, अमीन अफजल अंसारी, पंचायत सेवक कैलाश प्रसाद समेत अन्य अंचल कर्मी शामिल थे।


